Wednesday 23 July 2014

राष्ट्रमण्डल खेल (Commonwealth Games)

                                               राष्ट्रमण्डल खेल (Commonwealth Games)

राष्ट्रमण्डल खेल, ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल देशों के अन्तर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है।

एशली कूपर वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सदभावना को प्रोत्साहन देने और पूरे ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने के विचार को प्रस्तुत किया। वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया।
तब से हर चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इनका आयोजन नहीं किया गया था। इन खेलों के अनेक नाम हैं जैसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स । वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है। मूल रूप से इन खेलों में केवल एकल प्रतिस्पर्द्धात्मक खेल होते थे, 1998 में कुआलालम्पुर में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में एक बड़ा बदलाव देखा गया जबक्रिकेट, हॉकी और नेटबॉल जैसे खेलों के दलों ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज की।
वर्ष 2001 में इन खेलों द्वारा मानवता, समानता और नियति की तीन मान्यताओं को अपनाया गया, जो राष्ट्रमंडल खेलों की मूल मान्यताएं हैं। ये मान्यताएं हजारों लोगों को प्रेरणा देती है और उन्हें आपस में जोड़ती हैं तथा राष्ट्रमंडल के अंदर खेलों को अपनाने का व्यापक अधिदेश प्रकट करती हैं। क्वीन्स बेटन रिले ओलम्पिक टोर्च की तरह राष्ट्रमंडल खेलों में भी क्वीन्स बेटन रिले की औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।इसमें प्रथम बार १९५८ कें कार्डिफ (ब्रिटेन) में शुरू किया गया था। पारंपरिक रूप से बेटन रिले बकिंघम पैलेस से शुरू होता है। १९वां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर २०१० के बीच दिल्ली में किया गया । इसमें ७१ देशों एवं क्षेत्र के ६०८१ एथलिटों ने १७ खेलों की २७२ स्पर्धाओं में भाग लिया। इन खेलों का उद्घाटन एवं समापन समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 July बुधवार से 20 वें राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो रहे हैं, जो कि 3 अगस्त तक चलेंगे.

इस दौरान 71 देशों के साढ़े चार हज़ार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह सेल्टिक पार्क में आयोजित किया जाएगा.

Thursday 17 July 2014

Li-Fi Internet Technique For High Speed Connection बल्ब देंगे 10 GBPS की इंटरनेट स्पीड


                                                            बल्ब देंगे 10 GBPS की इंटरनेट स्पीड


इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत अभी काफी पीछे है, लेकिन मैक्सिको में एक ऐसी नई तकनीक इजाद की गई है, जिसकी मदद से बल्ब की रोशनी के जरिए 10 GB प्रति सेकंड की दर तक इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस लाइट ट्रांसफर तकनीक को हैक नहीं किया जा सकता है। ये दावा मैक्सिको की उसी सॉफ्टवेयर कंपनी का है, जिसने इस तकनीक को टेस्ट किया है।

अब LED बल्ब 10 GB प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड देंगे। इस हाईस्पीड इंटरनेट टेक्नोलॉजी का नाम है लाई-फाई (Li-Fi)। यह आने वाले वक्त में वाई-फाई तकनीक की जगह लेगी। मैक्सिको की सॉफ्टवेयर कंपनी साई-सॉफ्ट (Si-soft) ने लाई-फाई के जरिए टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो डाटा का ट्रांसफर टेस्ट किया। इस दौरान 10 GB प्रति सेकंड तक की स्पीड से डाटा एक सिस्टम से दूसरे पर पहुंचा। सामान्य इस्तेमाल के हिसाब से देखा जाए तो यह टेक्नोलॉजी 2GB प्रति सेकंड तक की इंटरनेट स्पीड दे सकती है।

अगर ये तकनीक अपने सभी परीक्षण सफल कर लेती है, तो दुनिया को इंटरनेट के नए साधन मिलेंगे। E&T मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में एक स्कॉटिश रिसर्च फर्म ने कुछ ऐसी ही तकनीक का इस्तेमाल करके 1.1 GB प्रति सेकंड की स्पीड हासिल कर ली थी।

फिलहाल, मैक्सिको की इंटरनेट स्पीड 200 MB प्रति सेकंड की है। अगर ये लाई-फाई तकनीक मैक्सिको में आ जाती है तो एक पूरी HD फिल्म डाउनलोड करने में सिर्फ 45 सेकंड का समय लगेगा।

ऐसे काम करेगी लाई-फाई-

कंपनी ने खास तरह का राउटर बनाया है। इसमें LED लैंप लगा है। राउटर से निकली इंटरनेट रेडियो तरंगें लैंप के जरिए प्रकाश तरंगों में बदल जाएंगी। वे दूसरी ओर लगे राउटर तक पहुंचेंगी और उससे जुड़े सिस्टम्स को हाईस्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएंगी।

रोशनी भी, हाई-स्पीड इंटरनेट भी

लाई-फाई (लाइट फिडेलिटी) टेक्नोलॉजी में रेडियो तरंगों के बजाए प्रकाश तरंगों का इस्तेमाल होता है। जहां तक प्रकाश पहुंचाएंगे, वहां तक इंटरनेट भी पहुंचेगा। वो भी पलक झपकते।

नहीं रहेगा हैकिंग का खतरा-

रेडियो तरंगें हैक हो जाती हैं, लेकिन प्रकाश तरंगों को हैक करना नामुमकिन है। इसलिए लाई-फाई से मिलने वाले इंटरनेट सिग्नल को हैक नहीं किया जा सकता है।
कहां इस्तेमाल की जा सकती है ये तकनीक-

लाई-फाई तकनीक का इस्तेमाल उन जगहों पर किया जा सकता है, जहां बहुत बड़े एरिया में काम हो रहा हो। ऑफिस, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जैसी जगहों पर ये तकनीक हर उस गैजेट को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकती है, जो लाइट स्पेक्ट्रम की रेंज के अंदर हो। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, फैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप कम्प्यूटर शामिल हैं। लाई-फाई तकनीक को वाई-फाई का विकल्प माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी हाई-स्पीड होगी जो वाई-फाई इंटरनेट से कई गुना ज्यादा है।

VLC: इस तकनीक को विजिबल लाइट कम्युनिकेशन (VLC) नाम भी दिया गया है। इस तकनीक की शुरुआत सबसे पहले 2 GB प्रति सेकंड की दर से हुई थी, जिसे साई-सॉफ्ट ने 10 GB तक पहुंचा दिया है। साई-सॉफ्ट की टीम ने इस तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ मैक्सिको (ITAM) की मदद ली थी। इन दोनों संस्थानों ने मिलकर लाई-फाई को पांच गुना तेज बना दिया।

साई-सॉफ्ट के CEO ऑर्टुरो कैम्पोस फेनटेन्स ने लाई-फाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस तकनीक का सबसे पहला परीक्षण ऑडियो फाइल भेजने के लिए किया गया था। इसके लिए 3.5 mm के ऑडियो जैक को स्मार्टफोन से जोड़ा गया था। इसके बाद लाई-फाई के माध्यम से ऑडियो फाइल को ऑप्टिकल सिग्नल के रूप में भेजा गया था।

रेडिएशन की कमी-

हैकिंग से बचने और बेहतर इंटरनेट स्पीड के अलावा भी लाई-फाई का एक और फायदा है। इस तकनीक को हॉस्पिटल या ऐसी किसी जगह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां वायरलेस सिग्नल रेडिएशन पैदा करने वाली मशीनों के चलते बंद हो जाते हैं। इसका मतलब है कि जिस तरह वाई-फाई के सिग्नल बार-बार बंद हो जाते हैं, वैसी कोई भी समस्या लाई-फाई के साथ नहीं आएगी।

Thursday 3 July 2014

दुनिया की पांच सबसे तेज रफ्तार ट्रेनें

दुनिया की पांच सबसे तेज रफ्तार ट्रेनें


शंघाई मैग्‍लेव
देश: चीन
टॉप स्‍पीड: 430km/h
क्षमता: 501km/h
कब शुरुआत: 2004

हार्मनी सीआरएच 380A
देश: चीन
टॉप स्‍पीड: 350km/h
क्षमता: 487km/h
कब शुरुआत: 2010

एजीवी इतालो
देश: इटली
टॉप स्‍पीड: 360km/h
क्षमता: 575km/h
कब शुरुआत: 2012

शिन्‍कानसेन ई5
देश: जापान
टॉप स्‍पीड: 320km/h
क्षमता: 400km/h
कब शुरुआत: 2011

टीजीवी
देश: फ्रांस
टॉप स्‍पीड: 320km/h
क्षमता: 380km/h
कब शुरुआत: 1980

                                                        बुलेट ट्रेन से जुड़े फैक्‍ट्स

*  जापान ने सबसे पहले एक अक्‍टूबर 1964 को बुलेट ट्रेन की शुरुआत की थी। ओसाका से टोक्‍यो के बीच        करीब 320 मील की दूरी तक ट्रेन चलाई गई थी।
* सबसे लंबी दूरी तक बुलेट ट्रेन चलाने का रिकॉर्ड चीन के पास है। बीजिंग से ग्‍वांग्‍झू के बीच 1,428 मील की  दूरी आठ घंटे में तय की जा सकती है।