Thursday 26 February 2015

10 Points of Railway Budget



अगर आप रेल मंत्री सुरेश प्रभु का पूरा रेल बजट नहीं सुन पाए तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम आपको बताते हैं 10 Points

1. 2 महीने से बढ़ाकर चार महीने पहले किया गया टिकट बुक कराने का समय. नहीं बढ़ा यात्री किराया.
2. महिला के डिब्बों में कैमरे लगाए जाएंगे.
3. शताब्दी ट्रेन में ऑनबोर्ड मनोरंजन की सुविधा होगी.
4. ऑनलाइन बुक करा सकेंगे जनरल टिकट.
5. 108 गाड़ियों में ई-कैटरिंग सेवा शुरू होगी, ऑनलाइन बुक हो सकेगा खाना.
6. 400 स्टेशनों पर शुरू की जाएगी फ्री WiFi सुविधा.
7. बिना गार्ड के फाटक पर अलार्म बजेगा. चेतावनी सिस्टम लगाया जाएगा.
8. चलती गाड़ी में खाली सीट की सूचना मिलेगी.
9. प्रेंग्नेंट महिलाओं को लोअर बर्थ की सुविधा दी जाएगी.
10. कोच में आग रोकने के लिए ट्रेन में वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे.

जानिए, बजट से जुड़ीं कुछ बातें



जानिए, बजट से जुड़ीं कुछ अहम बातें

भारतीय इतिहास का पहला बजट

भारत में बजट पेश करने की परंपरा इस्ट-इंडिया कंपनी ने शुरू की। कंपनी ने 7 अप्रैल 1860 को बजट पेश किया था। आजादी से पहले अंग्रेजों के शासनकाल में पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने 1860 में पेश किया था।


बजट पेपर्स कहां छपते हैं?

शुरू में बजट पेपर्स राष्ट्रपति भवन में छपे थे। बाद में प्रिंटिंग स्थल को नई दिल्ली, मिंटो रोड स्थानांतरित किया गया। 1980 से बजट पेपर्स नॉर्थ ब्लॉक में छपते हैं। बजट पेश करने से एक हफ्ता पहले वित्त मंत्रालय के पब्लिशर्स को प्रेस एवं अन्य स्रोतों से अलग रखा जाता है।

आजाद भारत में पहला बजट

भारत के आजाद होने के बाद पहला बजट भारत के पहले वित्त मंत्री शानमुखम चेट्टी ने नवंबर 1947 में पेश किया। इस बजट में किसी तरह के टैक्स के प्रस्तावों को शामिल नहीं किया गया था।

भारत की पहली संसद के समक्ष पेश बजट

भारत की नई गठित संसद के समक्ष पहला बजट सीडी देशमुख ने पेश किया था। वह आरबीआई के पहले भारतीय गवर्नर थे और 1950 से 1956 तक वित्त मंत्री रहे।

बजट की भाषा

पहले बजट पेपर्स अंग्रेजी में ही छपते थे। 1955 के बाद से बजट पेपर्स हिंदी में भी छपने शुरू हो गए।

ब्लैक बजट

1973-74 के बजट को ब्लैक बजट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसमें 550 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया गया था।

बजट पेश करने वाली पहली महिला

1979 में मुरारी जी देसाई ने इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद इंदिरा गांधी भारती की पहली वित्त मंत्री बनीं। उनके बाद से अब तक कोई भी महिला वित्त मंत्री नहीं बनी हैं।

बजट में कॉर्पोरेट टैक्स

वी.पी.सिंह के सरकार से इस्तीफा देने के बाद 1987 में राजीव गांधी ने बजट पेश किया था। उन्होंने बजट में कॉर्पोरेट टैक्स को परिचित कराया।

बजट में सर्विस टैक्स, विदेशी निवेश

1991 में एनडीए सरकार के वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अंतरिम बजट पेश किया। इसी साल कांग्रेस फिर से सत्ता में आई और मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाया। 1991 में उन्होंने सर्विस टैक्स और विदेशी निवेश प्रस्ताव के कॉन्सेपट पेश किया।

बगैर बहस के बजट पेश किया गया

आई.के.गुजराल के प्रधानमंत्री काल के दौरान संवैधानिक संकट उत्पन्न हो जाने के बाद 1996 में पी.चिदंबरम ने बगैर बहस के बजट पेश किया। एक साल बाद फिर उन्होंने ‘ड्रीम बजट’ का प्रस्ताव रखा।

बजट पेश करने का समय

साल 2000 तक केंद्रीय बजट की घोषणा 5 बजे शाम में की जाती थी लेकिन यशवंत सिन्हा ने 2001 में 11 बजे दिन में बजट की घोषणा कर नई परंपरा शुरू की।

बजट में कल्याणकारी स्कीमें

2001 के बजट में सर्व शिक्षा अभियान प्रोग्राम की घोषणा की गई। उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, जेंडर बजट और नरेगा की घोषणा 2005-06 के बजट में की गई।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारीजी देसाई थे। उन्होंने 10 बार बजट पेश किया। उनके बाद प्रणब मुखर्जी, पी.चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, वाई.बी.चौहान और सीडी देशमुख हैं, इन सभी ने सात-सात बार बजट पेश किया। मनमोहन सिंह और टीटी कृष्णमचारी ने 6-6 बार बजट पेश किया। आर.वेंकटरमन और एच.एम.पटेल ने तीन-तीन बजट पेश किए। सबसे कम बार जसवंत सिंह, वी.पी.सिंह, सी.सुब्रमण्यम, जॉन मथाई और आर.के.शानमुखम ने दो-दो बार बजट पेश किया।

Friday 13 February 2015

विश्व कप: रनों केझारिकार्ड्ससा कीजिए

सचिन तेंदुलकर
विश्व कप यानी एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सबसे बड़ी प्रतियोगिता. आइए नज़र डालते हैं वनडे की इस सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में किन-किन खिलाड़ियों ने अपने झंडे गाड़े हैं.

बल्लेबाज़ी के कुछ रिकॉर्ड्स

सर्वाधिक रन

बल्लेबाज़मैचरनसर्वश्रेष्ठशतक
सचिन तेंदुलकर (भारत)4522781526
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)4617431405
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज़)3412251162
सनत जयसूर्या (श्रीलंका)3811651203
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)3611481281
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)3110851491

एक विश्व कप में सर्वाधिक रन

बल्लेबाज़रनवर्ष
सचिन तेंदुलकर (भारत)6732003
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)6592007
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)5482007
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)5392007
सचिन तेंदुलकर (भारत)5231996

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाजरनवर्षविपक्षी टीम
गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका)1881996संयुक्त अरब अमीरात
सौरभ गांगुली (भारत)1831999श्रीलंका
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज़)1811987श्रीलंका
कपिल देव (भारत)1751983ज़िम्बाब्वे
वीरेंद्र सहवाग (भारत)1752011बांग्लादेश

न्यूनतम टीम स्कोर

टीमस्कोरवर्षविपक्षी टीम
कनाडा36 (18.4 ओवर)2003श्रीलंका
कनाडा45 (40.3 ओवर)1979इंग्लैंड
नामीबिया45 (14 ओवर)2003ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश58 (18.5 ओवर)2011वेस्टइंडीज़
स्कॉटलैंड68 (31.3 ओवर)1999वेस्टइंडीज़

सर्वाधिक टीम स्कोर

टीमस्कोरवर्षविपक्षी टीमस्थान
भारत413/52007बरमुडापोर्ट ऑफ़ स्पेन
श्रीलंका398/51996कीनियाकैंडी
ऑस्ट्रेलिया377/62007दक्षिण अफ्रीकाबासेटेरे
भारत373/61999श्रीलंकाटॉन्टन
भारत370/42011बांग्लादेशढाका

Monday 2 February 2015

Bigha बीघा



बीघा

बीघा भारत के कुछ हिस्सों तथा नेपाल एवं बांग्लादेश में जमीन की माप करने का पारम्परिक पैमाना है जिसका प्रयोग अब भी किया जाता है। भारतीय राज्य बंगाल, बिहार, गुजरात, असम इत्यादि में इसका प्रयोग होता है। बीघा हिन्दू लम्बाई गणना में क्षेत्रफ़ल मापने की इकाई है। एक बीघा १५०० से २५ऊ वर्ग मीटर तक होता है,. और यहभारत के अलावा नेपाल में भी प्रचलित है।




क्षेत्रफल की इकाइयों के परिमाण

एक बीघा बराबर है:

1 2529.2 वर्ग मीटर (27,225 वर्ग फिट) या २० कठ्ठा (बिहार) में,
2 2500 वर्ग मीटर (राजस्थान) में
3 1333.33 वर्ग मीटर (बंगाल)में
4 14,400 वर्ग फ़ीट (1337.8 m²) या 5 कठ्ठा (आसाम) में,




इकाइयों के परिमाण

* कठ्ठा (कठ्ठा क मान भारत मे अलग अलग स्थानो पर अलग अलग है, जैसे)
* एक कठ्ठा=1361.25 वर्ग फ़ीट (बिहार मे)
* एक कठ्ठा= 2,880 वर्ग फ़ीट (267.56 m²).
* एक कठ्ठा = 720 वर्ग फ़ीट

* 1 बीघा = 20 कठ्ठा (लगभग 2,603.7 m²)
* 1 कठ्ठा = 20 धुर (लगभग 130.19 m²)
* 1 बीघा= 13.9 रोपनी
* 1 रोपनी = 16 आना (लगभग 508.72 m²)
* 1 आना= 4 पैसा (लगभग 31.80 m²)
* 1 पैसा= 4 दाम (7.95 m²)

Bigha

The bigha is a unit of measurement of area of a land, commonly used in Nepal, Bangladesh and in a few states of India including Uttarakhand, Maharashtra, Haryana, Himachal Pradesh, Punjab, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Bihar, West Bengal, Assam, Gujarat, Rajasthan etc. The precise size of a bigha appears to vary considerably. Sources have given measurements ranging from 1,500 to 6,771 square metres (16,150 to 72,880 sq ft), but in several smaller pockets, it can be as high as 12,400 square metres (133,000 sq ft).