Tuesday, 4 November 2014

UP सब-इस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, 2014 का हल प्रश्न पत्र

UP सब-इस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, 2014 का हल प्रश्न पत्र

1. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) राष्ट्रपति (B) गृह मंत्री
(C) प्रधानमंत्री (D) मुख्यमंत्री
Ans : (C)

2. राष्ट्रपति एक अध्यादेश जारी कर सकता है, जब उसका समाधान हो जाता है कि तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है–
(A) किंतु संसद का केवल एक सदन सत्र में हो (B) संसद के दोनों सदन सत्र में हों
(C) कोई भी सदन सत्र में नहीं है (D) उपरोक्त में या तो a या c में उल्लिखित परिस्थितियां हों
Ans : (C)

3. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समुचित पर्यावरण’’ के अधिकार को किस मौलिक अधिकार में शामिल माना गया?
(A) समता का अधिकार (B) प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता
(C) शोषण के विरुद्ध अधिकार (D) संस्कृति व शिक्षा संबंधित अधिकार
Ans : (B)

4. साइबर अपराध में क्या शामिल है?
(A) कंप्यूटर के माध्यम से छल (B) कंप्यूटर के माध्यम से बौद्धिक संपदा संबंधी अपराध
(C) इंटरनेट के माध्यम से किसी की एकांतता भग करना (D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

5. संविधान संशोधन के लिए आवश्यक है–
(A) संसद के प्रत्येक सदन के सदस्यों का बहुमत (B) संसद के प्रत्येक सदन में उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का दो तिहाई बहुमत
(C) उपरोक्त a एवं b दोनों (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

6. भारत की नागरिकता निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्राप्त की जा सकती है?
(A) जन्म से (B) वंशानुक्रम से
(C) देशीकरण से (D) इन सभी से
Ans : (D)

7. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की तिथि है–
(A) 5 जून (B) 14 जून
(C) 2 अक्टूबर (D) 15 जुलाई
Ans : (A)

8. संसद व विधानसभाएं जिन विषयों पर कानून बना सकती है, उनका उल्लेख किस अनुसूची में है?
(A) प्रथम (B) द्वितीय
(C) सप्तम (D) नवम
Ans : (C)

9. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागू होता है–
(A) संपूर्ण भारतवर्ष में (B) जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में
(C) जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (B)

10. लोकहित वाद दायर किया जा सकता है–
(A) किसी भी व्यक्ति द्वारा
(B) जिसके मूल अधिकारों का अतिक्रमण हुआ है
(C) किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा
(D) सरकार द्वारा
Ans : (C)

11. ‘‘पर्यावरण प्रदूषण’’ से क्या अभिप्राय है?
(A) ऐसा ठोस पदार्थ जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(B) ऐसा द्रव जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(C) ऐसा गैसीय पदार्थ जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(D) उपरोक्त् सभी ‘‘पर्यावरण प्रदूषण’’
Ans : (D)

12. राम गुस्से में श्याम को मारने का प्रयत्न करता है, श्याम को ऐसी स्थिति में प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार भारतीय दंड संहिता की किस धारा में होगा?
(A) धारा 97 (B) धारा 98
(C) धारा 100 (D) धारा 96
Ans : (A)

13. निम्न में से किसे संविधान की कुंजी की संज्ञा दी गई है?
(A) मौलिक अधिकार (B) नीति निर्देशक तत्व
(C) उद्देशिक (D) मौलिक कर्त्तव्य
Ans : (C)

14. किशोर न्याय अधिनियम 2000 में जिन बच्चों पर कोई अपराध किए जाने का आरोप है, उन्हें कहा गया है–
(A) अपव्यरित किशोर (B) संरक्षा की आवश्यकता वाला किशोर
(C) विधि संघर्षित किशोर (D) बाल अपराधी
Ans : (B)

15. इनमें से कौन-सी से सेवा अखिल भारतीय सेवा मानी जाती है?
(A) भारतीय वन सेवा (B) भारतीय कृषि सेवा
(C) भारतीय उद्योग सेवा (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (A)

16. किस शिक्षण संस्था में धार्मिक शिक्षा दी जा सकती है?
(A) राजकीय विद्यालय (B) राजकीय महाविद्यालय
(C) राज्य द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालय (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (D)

17. नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत निम्नलिखित में लागू होते हैं–
(A) प्रशासनिक कार्रवाईयों में (B) अर्धन्यायिक कार्रवाईयों में
(C) न्यायिक कार्रवाईयों में (D) उपरोक्त लिखित प्रत्येक कार्रवाई में
Ans : (D)

18. एक नागरिक द्वारा सभा करने के अधिकार का प्रयोग किया जा सकता है, बशर्ते कि–
(A) सभा शांतिपूर्ण है (B) सभा शांतिविहीन है
(C) दोनों a और b (D) न तो a और न b
Ans : (A)

19. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
(A) राष्ट्रपति (B) उपराष्ट्रपति
(C) उपसभापति (D) प्रधानमंत्री
Ans : (C)

20. अंतरराष्ट्रीय विविध के क्षेत्र हैं–
(A) अंतरराष्ट्रीय संधिया (B) अंतराष्ट्ररीय रूढियां
(C) न्यायिक विनिश्चय (D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

21. जनहित याचिका को किस जनक्षति के संदर्भ में दायर किया जाता है–
(A) जन कत्र्तव्यों के उल्लघंन से संबंधित क्षति
(B) संविधान के प्रावधानों के उल्लघंन से हुई जनक्षति
(C) कानून के उल्लघंन से हुई जनक्षति
(D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

22. आपातकाल के दौरान किस मौलिक अधिकार को अनुच्छेद 359 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा निलंबित करने का अधिकार है?
(A) अनुच्छेद 19 (B) अनुच्छेद 21
(C) अनुच्छेद 14 (D) अनुच्छेद 20
Ans : (A)

23. संविधान के……… के अधीन उच्च न्यायालय अपने अधीनस्थ समस्त न्यायालयों एवं अधिकरणों पर पर्यवेक्षण की शक्ति रखता है–
(A) अनुच्छेद 32 (B) अनुच्छेद 132
(C) अनुच्छेद 227 (D) अनुच्छेद 226
Ans : (C)

24. ‘‘भारत एक गणतंत्र’’ इसका अर्थ है–
(A) सभी मामलों में अंतिम अधिकार जनता के पास है। (B) भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है।
(C) भारत में वंशानुगत शासन नहीं है। (D) भारत राज्यों का संघ है।
Ans : (C)

25. भारतीय संविधान में कितने मूल कर्त्तव्य दिए गए हैं?
(A) 10 (B) 11
(C) 12 (D) 9
Ans : (B)

26. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 संबंधित है–
(A) धर्म की स्वतंत्रता से (B) निजी स्वतंत्रता से
(C) आर्थिक समानता से (D) सामाजिक स्वतंत्रता से
Ans : (A)

27. भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
(A) मंत्रिपरिषद् (B) उपराष्ट्रपति
(C) राष्ट्रपति (D) भारत के नागरिक
Ans : (C)

28. राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है–
(A) अनुच्छेद 213 में (B) अनुच्छेद 123 में
(C) अनुच्छेद 313 में (D) अनुच्छेद 413 में
Ans : (A)

29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय की स्थापना करता है?
(A) अनुच्छेद 141 (B) अनुच्छेद 145
(C) अनुच्छेद 124 (D) इनमें से कोई नहीं।
Ans : (C)

30. समवर्ती सूची के अंतर्गत विषयों पर किसे विधि बनाने का अधिकार है?
(A) संघ (B) राज्य
(C) संघ और राज्य दोनों को (D) राष्ट्रपति
Ans : (C)

31. भारत की केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् उत्तरदायी है–
(A) राष्ट्रपति के प्रति (B) प्रधानमत्री के प्रति
(C) लोकसभा के प्रति (D) सर्वोच्च न्यायालय के प्रति
Ans : (C)

32. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए क्या अर्हता आवश्यक है?
(A) उसका नाम संबंधित राज्य की मतदाता सूची में ही दर्ज हो।
(B) उसका नाम भारत में कहीं भी मतदाता सूची में दर्ज हो।
(C) वह न्यूनतम 30 वर्ष का हो।
(D) वह पढ़ा-लिखा हो।
Ans : (B)

33. साधारण विधेयक किस सदन में पहले प्रस्तुत किया जाता है?
(A) लोक सभा में (B) राज्य सभा में
(C) किसी भी सदन में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

34. मानवाधिकारों का प्रथम सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया था?
(A) वियना (B) तेहरान
(C) वाशिंगटन डी सी (D) बगदाद
Ans : (B)

35. निम्न में से किस राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम का विस्तार नहीं है?
(A) गुजरात (B) जम्मू और कश्मीर
(C) महाराष्ट्र (D) तेलंगाना
Ans : (B)

36. निम्न में से किसमें सूचना के प्रदान किए जाने से छूट है?
(A) ऐसी सूचना जिसके प्रकटन से भारतीय संप्रभुता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

(B) राज्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
(C) रणनीति, वैज्ञानिक या आर्थिक हित में ना हो।
(D) उपरोक्त सभी।
Ans : (D)

37. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किससे संबंधित है?
(A) शरीर से (B) संपत्ति से
(C) शरीर व संपत्ति दोनों से (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

38. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) उच्चतम न्यायालय का पूर्व मुख्य न्यायाधीश (B) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(C) उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश (D) प्रधानमंत्री
Ans : (A)

39. साइबर अपराध में दंड का प्रावधान किस विधि के अंतर्गत दिया गया है?
(A) सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम (B) सूचना का अधिकार अधिनियम
(C) भारतीय दंड संहिता (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)
40. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980, के अंतर्गत हिरासत की अधिकतम अवधि क्या है?
(A) बारह महीने (B) छह महीने
(C) तीन महीने (D) तीस दिन
Ans : (A)

41. दहेज लेना एवं देना किस विधि के अंतर्गत अपराध है?
(A) दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 (B) घरेलू हिंसा अधिनियम।
(C) भारतीय दंड संहिता। (D) उपरोक्त् में से कोई नहीं।
Ans : (A)

42. महिला की लज्जा भंग करने संबंधी हमला दंडनीय है–
(A) भारतीय दंड संहिता में (B) दंड प्रक्रिया संहिता में
(C) भारतीय संविधान में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (A)
43. आत्म रक्षा का अधिकार है–
(A) अपने शरीर के प्रति अपराध से प्रतिरक्षा (B) दूसरे के शरीर की प्रतिरक्षा।
(C) चोरी, लूट आदि अपराध से प्रतिरक्षा (D) उपरोक्त सभी।
Ans : (D)

44. किस मामले में आत्मरक्षा का अधिकार उपलब्ध नहीं होगा?
(A) लोक सेवा द्वारा किया गया कार्य (B) आपराधिक अतिचार को रोकने में
(C) जंगम संपत्ति की रक्षा में (D) उपरोक्त सभी में
Ans : (A)
45. किसी जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में अधिसूचित करने का अधिकार किसे है?
(A) संसद (B) विधानसभा
(C) राष्ट्रपति (D) सर्वोच्च न्यायालय
Ans : (C)

46. निम्नलिखित में से महिलाओं की सुरक्षा या कल्याण से संबंधित कौन-सा अधिनियम पिछले दो वर्षों में पारित किया गया है?
(A) महिलाओं का अशिष्ट प्रतिरूपण अधिनियम
(B) घरेलू हिंसा से महिलाओं की सूरक्षा अधिनियम
(C) कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम
(D) कारखाना अधिनियम
Ans : (C)

47. सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना मांगने पर कितने समय में सूचना उपलब्ध करना आवश्यक है?
(A) 30 दिन (B) 45 दिन
(C) 60 दिन (D) कभी नहीं
Ans : (A)

48. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के अधीन प्रथम सूचना रिपोर्ट संबंधित है–
(A) असंज्ञेय अपराध से (B) केवल संज्ञेय अपराध से
(C) असंज्ञेय अथवा संज्ञेय अपराध से (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (B)
49. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद मौलिक अधिकारों का संवैधानिक उपचार प्रदान करता है?
(A) अनुच्छेद 32 (B) अनुच्छेद 136
(C) अनुच्छेद 14 (D) अनुच्छेद 142
Ans : (A)

50. भारत के राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया है–
(A) संसद में महाभियोग (B) प्रधानमंत्री द्वारा महाभियोग
(C) उपराष्ट्रपति द्वारा महाभियोग (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)

Friday, 10 October 2014

नोबेल जीतने वाले भारत के नौ चेहरे

भारत से ताल्लुक रखने वाले नौ लोगों को अब तक अलग अलग वर्गों में पुरस्कार मिल चुका है. जानना चाहेंगे कौन हैं ?

रविंद्रनाथ टैगोर

टैगोर भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था.
टैगोर को 1913 में जब ये सम्मान मिला तब वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय थे.

हरगोविंद खुराना

जाने माने भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को 1968 में मेडिसीन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था.
खुराना का शोध इस विषय पर था कि एंटी बायोटिक खाने का शरीर पर किस तरह का व्यापक असर होता है. भारत के पंजाब में जन्मे खुराना ने आगे चलकर अमरीका के जाने माने एमआईटी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी और अमरीका में ही बस गए थे.

सीवी रमण

मद्रास में 1888 में जन्मे सीवी रमण का योगदान फिजिक्स विषय में था और उन्होंने प्रकाश से जुड़े जिन प्रभावों की खोज की थी उन्हें रमन इफेक्ट के नाम से जाना जाता है.
उन्हें 1930 में फिजिक्स के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिया गया.

वीएएस नायपॉल

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल के पूर्वज गोरखपुर से गिरमिटिया मज़दूर के रुप में त्रिनिदाद पहुंचे थे.
नायपॉल के उपन्यासों में भारत को काफी महत्व दिया गया लेकिन भारत को लेकर उनका नज़रिया काफी विवादित भी रहा.
ब्रिटेन में बसे नायपॉल को 2001 में साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल दिया गया.

वेंकट रामाकृष्णन

भारतीय मूल के वेंकट रामाकृष्णन मदुरै में जन्मे थे और इस समय कैंब्रिज़ में पठन पाठन करते हैं. उन्हें वर्ष 2009 में राइबोसोम के स्ट्रक्चर और कार्यप्रणाली के क्षेत्र में शोध के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
बीबीसी हिंदी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि हर वैज्ञानिक ये सोचकर काम नहीं करता कि उसे नोबेल पुरस्कार मिलेगा.

मदर टेरेसा

अल्बानिया मूल की मदर टेरेसा ने कोलकाता में गरीबों और पीड़ित लोगों के लिए जो किया वो दुनिया में अभूतपूर्व माना जाता है.
मदर टेरेसा अपनी मृत्यु तक कोलकाता में ही रही और आज भी उनकी संस्था गरीबों के लिए काम कर रही है.

सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर

चंद्रशेखर का जन्म 1910 में लाहौर में हुआ था और उनकी पढ़ाई अमरीका में हुई. उनका विषय एस्ट्रोफिजिक्स था और उन्हें 1983 में सितारों की आकृति और कैसे सितारे बने इसके सैद्धांतिक शोध के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला.

कैलाश सत्यार्थी

वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिला है. कैलाश को बच्चों के लिए किए गए उनके काम को देखते हुए ये पुरस्कार दिया गया है.

आर के पचौरी

राजेंद्र पचौरी का काम पर्यावरण के क्षेत्र में था और वो लंबे समय तक टेरी (टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) से जुड़े रहे.
उनके शोध पत्र जलवायु परिवर्तन पर थे और उन्हें वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन के लिए बनी कमिटी के साथ संयुक्त रुप से शांति के लिए नोबेल मिला था.

अमर्त्य सेन

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन अपनी पुस्तक द आरग्यूमेंटेटिव इंडियन के लिए काफी चर्चित रहे लेकिन अर्थशास्त्र में उनका काम उल्लेखनीय रहा है.
उन्हें 1998 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था अर्थशास्त्र के क्षेत्र में.

भारतीय कृषि से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य



भारत एक कृषि प्रधान देश है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है. 1960 के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया. भारत की खेती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:




(1) भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 फीसदी भाग पर कृषि, 4 फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग 21 फीसदी पर वन और 24 फीसदी बंजर और बिना उपयोग की है.

(2) देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है.

(3) 2004-2005 में भारत के निर्यात में कृषि और सम्बंधित वस्तुओं कानुपात लगभग 40 फीसदी रहा.

(4) विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. भारत में खाद्यान्नों के अंतर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के करीब 47 फीसदी भाग पर चावल की खेती की जाती है.

(5) विश्व में गेंहू उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. देश की कुल कृषि योग्य जमीन के लगभग 15 फीसदी भाग पर गेंहू की खेती की जाती है.

(6) देश में गेंहू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में पंजाब का प्रथम स्थान है.

(7) हरित क्रांति(Green Revolution) का सबसे अधिक प्रभाव गेंहू और चावल की कृषि पर पड़ा है, परंतु चावल की तुलना गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई.

(8) भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को जाता है. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967-1968 में हुई.

(9) प्रथम हरित क्रांति के बाद 1983-1984 में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक अनाज उत्पादन, निवेश और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ.

(10) तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 में हुई.

(11) भारत विश्व में उर्वरक (फर्टिलाइजर) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है.

(12) पोटाशियम फर्टिलाइजर का पूरी तरह आयात किया जाता है.

(13) आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान पहला है.

(14) फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है.





फसल
प्रमुख उत्पादक राज्य
1.
चावल
पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब
2.
गेंहू
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान
3.
ज्वार
महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान
4.
बाजरा
गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
5.
दलहन
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश
6.
तिलहन
मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा
7.
जौ
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब
8.
गन्ना
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब
9.
मूंगफली
गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
10.
चाय
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश
11.
कहवा
कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र
12.
कपास
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
13.
रबड़
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह
14.
पटसन
पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और उत्तर प्रदेश
15.
तम्बाकू
आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु
16
काली मिर्च
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी
17
हल्दी
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार
18
काजू
केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश

योजना आयोग


योजना आयोग


भारत का योजना आयोग, भारत सरकार की एक संस्था है जिसका प्रमुख कार्य पंचवर्षीय योजनायें बनाना है. इसके अतिरिक्त इसके अन्य कार्य हैं:

1. देश के संसाधनों का आकलन करना.
2. इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण करना.
3. प्राथमिकताओं का निर्धारण और योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन करना.
4. योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए आवश्यक मशीनरी का निर्धारण करना.
5. योजनाओं की प्रगति का आवधिक मूल्यांकन करना.
6. देश के संसाधनों का सबसे प्रभावी और संतुलित ढंग से उपयोग करने के लिए योजनाओं का निर्माण करना.
7. आर्थिक विकास को बाधित करने वाले कारकों की पहचान करना.
8. योजना के प्रत्येक चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मशीनरी का निर्धारण करना.


नोट:

1. भारत में योजना आयोग के संबंध में कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है.
2. 15 मार्च, 1950 ई० को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के द्वारा योजना आयोग की स्थापना की गई थी. योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है.

भारत के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाक की मलाला को शांति का नोबेल

भारत के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाक की मलाला को शांति का नोबेल

मलाला

1. मलाला का जन्म 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वाह प्रांत के स्वात जिले में हुआ.
2. मलाला के पिता का नाम जियाउद्दीन युसुफजई हैं.
3. मलाला मिंगोरा शहर में आठवीं कक्षा की छात्रा है. मिंगोरा पर तालिबान ने 2007 से मई 2009 तक कब्जा कर रखा था.
4. इसी बीच तालिबान के भय से लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था. मलाला का संघर्ष यहीं से शुरू होता है.
5. वर्ष 2009 में मलाला ने अपने छद्म नाम 'गुल मकई' से बीबीसी के लिए एक डायरी लिखी. इसमें उसने स्वात में तालिबान के कुकृत्यों का वर्णन किया था.
6. मलाला यूसुफजई पर 9 अक्टूबर 2012 को तालिबान आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी में हमला किया था.
7. तालिबान हमले के बाद मलाला जब स्वस्थ हुई तो अंतरराष्‍ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार (2011) के अलावा कई बड़े सम्मान मलाला के नाम दर्ज होने लगे.
8. संयुक्त राष्ट्र की ओर से 12 जुलाई को मलाला दिवस भी घोषित किया गया.

कैलाश सत्‍यार्थी

1. कैलाश सत्यार्थी सामाजिक कार्यकर्ता और बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष हैं.
2. इसमें लगभग 80,000 स्वयंसेवक हैं, जो लगातार मासूमों के जीवन में खुशियों के रंग भरने में लगे रहते हैं.
3. अब तक 80 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी कैलाश सत्यार्थी ने बदली है.
4. 11 जनवरी 1954 को जन्मे कैलाश सत्यार्थी भोपाल गैस त्रासदी के राहत अभियान में भी इन्‍होंने जमकर काम किया.
5. 2009 में सत्‍यार्थी को डेफेंडर ऑफ डेमोक्रेसी अवॉर्ड (अमेरिका) मिला
6. 2008 में अलफांसो कोमिन इंटरनेशनल अवॉर्ड (स्‍पेन) इन्‍हें मिला
7. 2007 में मेडल ऑफ द इटालियन सेनाटे (Medal of the Italian Senate) सम्‍मान से नवाजे गए
8. 2006 में फ्रीडम अवॉर्ड (अमेरिका)
9. 2002 में वैलेनबर्ग मेडल, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन
10. 1999 में फ्राइड्रीच इबर्ट स्‍टीफटंग अवॉर्ड (जर्मनी)
11. 1995 में रॉबर्ट एफ. कैनेडी ह्यूमन राइट अवॉर्ड (अमेरिका)
12. 1985 में द ट्रमपेटेर अवॉर्ड (अमेरिका)
13. 1984 में द आचेनेर इंटरनेशनल पीस अवार्ड (जर्मनी)

Wednesday, 24 September 2014

Hearty congratulations & best wishes to ISRO Team on Mangalyaan's success

ISRO( ईसरो) के वैज्ञानिको को समस्त भारतवासियो की तरफ से बधाई हो


ISRO MOM (Mars Orbiter Mission )

इंडियन स्‍पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बना गया। इसके द्वारा भेजा गया यान 65 करोड़ किमी का सफर करके मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित हो गया। भारत पहली ही कोशिश में ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। दुनिया का कोई दूसरा देश पहली कोशिश में मंगल ग्रह पर भेजे मिशन में कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है। अमेरिका तक की पहली 6 कोशिशें नाकाम रही हैं। इस मंगलयान की मदद से इसरो के वैज्ञानिक मंगल के वातावरण का अध्‍ययन कर सकेंगे। भविष्‍य में मंगल ग्रह पर भेजे जाने वाले मान‍व मिशन के लिए यह बेहद जरूरी है। मंगलयान की मदद से ग्रह की सतह और वहां मौजूद मिनरल्‍स का अध्‍ययन भी किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रह पर पानी और मीथेन की मौजूूदगी की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। पानी और मीथेन जीवन की संभावना स्‍थापित करने के लिए जरूरी है। बता दें कि मार्स ऑर्बिटर मिशन या मंगलयान को 1 दिसंबर को सतीश धवन स्‍पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया था।

ऐसे हुआ मंगल फतह
मंगल की कक्षा में प्रवेश से पहले मंगलयान की गति कम कर दी गई थी। इसके साथ ही मंगलयान का रास्ता भी थोड़ा बदला गया। मंगल ग्रह की कक्षा में दाखिल होने से तीन घंटे पहले इसरो का यान कई अहम प्रक्रियाओं से गुजरा। इन प्रक्र‍ियाओं को पूरा करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने सारे कमांड 14 और 15 सितंबर को ही कम्‍प्‍यूटर में अपलोड कर दिए थे।

जानें, क्‍या हैं वह प्रक्रियाएं और कितने बजे क्‍या हुआ

4:17:32
यान में लगा शक्‍त‍िशाली कम्‍युनिकेशन एंटीना शुरू हुआ।

6:56:32
स्‍पेसक्राफ्ट में फॉरवर्ड रोटेशन शुरू हुआ।

7:12:19
स्‍पेसक्राफ्ट ने मंगल ग्रह की छाया में प्रवेश किया।

7:14: 32
यान में ऊंचाई को कंट्रोल करने के लिए थ्रस्‍टर्स फायर किए गए।

7:17:32
मुख्य इंजन चालू हुआ।

7:21:50
मंगल ग्रह के बीच में आने की वजह से स्‍पेसक्राफ्ट दिखना बंद हो गया। साथ में यान से सिग्‍नल मिलने भी बंद।

7:22:32
यान का कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम पूरी तरह बंद।

7:30:02
इंजन के चालू होने की पुष्टि हुई।

7:37:01
मंगल ग्रह की छाया से बाहर निकला यान।

7:41:46
इंजन बंद हुआ। (करीब 249.5 किलो फ्यूल जलने के बाद)

7:45:10
सभी प्रक्रियाएं पूरी।

7:47:46
यान से दोबारा संपर्क कायम हुआ।




                                           Mars Orbiter Mission क्‍या है मिशन

मंगल ग्रह की परिधि में 1350 किलो वजन वाले यान को स्‍थापित करना। इसके बाद ग्रह की सतह और वहां मिनरल्‍स का अध्‍ययन किया जाएगा। भविष्‍य में मंगल ग्रह के लिए मानव मिशन शुरू करने के लिए भी जानकारी जुटाई जाएगी। वहां के वातावरण में मीथेन की मौजूदगी का अध्‍ययन किया जाएगा। यान को 1 दिसंबर को सतीश धवन स्‍पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया था।

क्‍या है लागत

मिशन की लागत करीब‍ 400 करोड़ रुपए है। हाल ही में इसरो के एक लॉन्‍च कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे मंगल मिशन की लागत हॉलीवुड फिल्‍म 'ग्रैविटी' को बनाने में आए खर्च से भी कम है। बता दें कि 'ग्रैविटी' फिल्‍म को बनाने में करीब 600 करोड़ रुपए का खर्च आया था। वहीं, अमेरिकी मंगल मिशन मैवेन की बात करें तो इसमें 4 हजार करोड़ से ज्‍यादा का खर्च आया है।

और कितने देशों ने शुरू किए मंगल मिशन

अभी तक मंगल ग्रह को लेकर 51 मिशन शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि, इस संख्‍या में भारत के नासा के हालिया मिशन को शामिल नहीं किया गया है। इनमें से सिर्फ 26 ही कामयाब हुए हैं। मंगल ग्रह के लिए पहला सफल मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा का मरीनर 9 था। यह यान मंगल की कक्षा में 13 नवंबर, 1971 को दाखिल हुआ था। आखिरी सफल मिशन का श्रेय भी नासा को है। यह उपलब्‍धि‍ उसे 2006 में मिली। मंगल के असफल मिशनों की बात करें, तो सबसे हालिया वाकया नवंबर 2011 में हुआ। चीनी यान यिंगहुओ-1 पृथ्‍वी के वातावरण से बाहर जाने में ही कामयाब नहीं हो सका।


Friday, 5 September 2014

डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan)

डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( ५ सितम्बर १८८८ – १७ अप्रैल १९७५) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (१९५२ - १९६२) और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्म दक्षिण भारत के तिरुत्तनि स्थान में हुआ था जो चेन्नई से ६४ किमी उत्तर-पूर्व में है। उनका जन्मदिन (५ सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् १९५४ में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।

संक्षिप्त परिचयवृत्त

सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय सामाजिक संस्कृति से ओतप्रोत एक प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, उत्कृष्ट वक्ता और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। वे स्वतन्त्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। इससे पूर्व वे उपराष्ट्रपति भी रहे। राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण ४० वर्ष शिक्षक के रूप में व्यतीत किये थे। उनमें एक आदर्श शिक्षक के सारे गुण मौजूद थे। उन्होंने अपना जन्म दिन अपने व्यक्तिगत नाम से नहीं अपितु सम्पूर्ण शिक्षक बिरादरी को सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा व्यक्त की थी जिसके परिणामस्वरूप आज भी सारे देश में उनका जन्म दिन (5 सितम्बर) को प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के नाम से ही मनाया जाता है।

डॉ० राधाकृष्णन समस्त विश्व को एक शिक्षालय मानते थे। उनकी मान्यता थी कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जाना सम्भव है। इसीलिए समस्त विश्व को एक इकाई समझकर ही शिक्षा का प्रबन्धन किया जाना चाहिये। एक बार ब्रिटेन के एडिनबरा विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए उन्होंने कहा था कि मानव की जाति एक होनी चाहिये। मानव इतिहास का सम्पूर्ण लक्ष्य मानव जाति की मुक्ति है। यह तभी सम्भव है जब समस्त देशों की नीतियों का आधार विश्व-शान्ति की स्थापना का प्रयत्न करना हो। वे अपनी बुद्धिमतापूर्ण व्याख्याओं, आनन्ददायी अभिव्यक्तियों और हँसाने व गुदगुदाने वाली कहानियों से अपने छात्रों को मन्त्रमुग्ध कर दिया करते थे। वे छात्रों को प्रेरित करते थे कि वे उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारें। वे जिस विषय को पढ़ाते थे, पढ़ाने के पहले स्वयं उसका अच्छा अध्ययन करते थे। दर्शन जैसे गम्भीर विषय को भी वे अपनी शैली की नवीनता से सरल और रोचक बना देते थे।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनायी जाती है। इन दिनों जब शिक्षा की गुणात्मकता का ह्रास होता जा रहा है और गुरु-शिष्य सम्बन्धों की पवित्रता को ग्रहण लगता जा रहा है, उनका पुण्य स्मरण फिर एक नयी चेतना पैदा कर सकता है। सन्‌ 1962 में जब वे राष्ट्रपति बने थे, तब कुछ शिष्य और प्रशंसक उनके पास गये और उन्होँने उनसे निवेदन किया कि वे उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- "मेरे जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने से निश्चय ही मैं अपने को गौरवान्वित अनुभव करूँगा।" तबसे आज तक 5 सितम्बर सारे देश में उनका जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन ने जो अमूल्य योगदान दिया वह निश्चय ही अविस्मरणीय रहेगा। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। यद्यपि वे एक जाने-माने विद्वान, शिक्षक, वक्ता, प्रशासक, राजनयिक, देशभक्त और शिक्षा शास्त्री थे, तथापि अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अनेक उच्च पदों पर काम करते हुए भी वे शिक्षा के क्षेत्र में सतत योगदान करते रहे। उनकी मान्यता थी कि यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाये तो समाज की अनेक बुराइयों को मिटाया जा सकता है।

डॉ० राधाकृष्णन कहा करते थे कि मात्र जानकारियाँ देना शिक्षा नहीं है। यद्यपि जानकारी का अपना महत्व है और आधुनिक युग में तकनीक की जानकारी महत्वपूर्ण भी है तथापि व्यक्ति के बौद्धिक झुकाव और उसकी लोकतान्त्रिक भावना का भी बड़ा महत्व है। ये बातें व्यक्ति को एक उत्तरदायी नागरिक बनाती हैं। शिक्षा का लक्ष्य है ज्ञान के प्रति समर्पण की भावना और निरन्तर सीखते रहने की प्रवृत्ति। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति को ज्ञान और कौशल दोनों प्रदान करती है तथा इनका जीवन में उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त करती है। करुणा, प्रेम और श्रेष्ठ परम्पराओं का विकास भी शिक्षा के उद्देश्य हैं।

वे कहते थे कि जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होता और शिक्षा को एक मिशन नहीं मानता तब तक अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अनेक वर्षोँ तक अध्यापन किया। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। उनका कहना था कि शिक्षक उन्हीं लोगों को बनाया जाना चाहिये जो सबसे अधिक बुद्धिमान हों। शिक्षक को मात्र अच्छी तरह अध्यापन करके ही सन्तुष्ट नहीं हो जाना चाहिये अपितु उसे अपने छात्रों का स्नेह और आदर भी अर्जित करना चाहिये। सम्मान शिक्षक होने भर से नहीं मिलता, उसे अर्जित करना पड़ता है।

उनकी मृत्यु १७ अप्रैल १९७५ को हुई थी ।