Friday, 14 November 2014

Banking exams GK



                                                    Banking exams GK


● मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे। यह परिभाषा किस अर्थशास्त्री की है? → वाकर



● मुद्रा वह वस्तु है जिसे सामान्य स्वीकृति प्राप्त हो। यह कथन किस अर्थशास्त्री का है? → सैलिगमैन



● भारत में किस संस्था द्वारा राष्ट्रीय आय के आंकड़ों का संकलन किया जाता है → केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन


● सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कौन-सा बैंक सबसे बड़ा बैंक है? → भारतीय स्टेट बैंक



● राष्ट्रीय आवास विकास बैंक किसकी सहयोगी संस्था है? → भारतीय रिजर्व बैंक की



● भारत में प्रथम पूर्णयता भारतीय मिश्रित बैंक कौन-सा था, जिसकी स्थापना 1881 में हुई थी? → अवध वाणिज्यिक बैंक


● जिस कार्ड से बैंक को उच्च ऋण जोखिम होता है वह है → क्रेडिट कार्ड



● पद ‘बैंकेश्यूरेंस’ से तात्पर्य है → बैंकों द्वारा दी जा रही कंपोजिट वित्तीय सेवा जिसमें बीमा उत्पाद शामिल हैं।



● वह दर जिस पर कॉमर्शियल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक से रुपए उधार लेते हैं → रेपो दर



● राष्ट्रीयकृत बैंक को निम्नलिखित नाम से भी बुलाया जाता है → सरकारी क्षेत्र का बैंक



● रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष हुआ? → 1949 में



● यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई → 1964 में



● अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस मुद्रा की आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम होती है, कैसी मुद्री कहलाती है? → हार्ड करेंसी


● 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर किस बैंक की स्थापना की गई? → स्टेट बैंक ऑफ इंडिया



● अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है? → विश्व बैंक



● क्रिसिल (CRISIL) किसका संक्षिप्त रूप है? → क्रेडिट रेटिंग इन्फॉरमेंशन सर्विसेज ऑफ इंडिया लिमिटेड



● सितंबर 2014 में किसे विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है? → सुभाष चंद्र गर्ग



● किस बैंक ने एटीएम से बिना कार्ड के नकद निकासी की पेशकश की है? → आईसीआईसीआई



● बैंक द्वारा ऋण देने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति के खाते में की गई जमा राशि को कहते हैं → व्युत्पन्न जमा



● इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई? → 1921



● भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे? → सर सी.डी. देशमुख



● बैंक की क्रियाओं पर सरकार के नियंत्रण को सामाजितक नियंत्रण कहते हैं। यह नीति कब से लागू की गई थी? → 1 फरवरी, 1969


● यूको बैंक का प्रधान कार्यालय कहां है? → कोलकाता



● भारत का वह पहला बैंक कौन-सा है जिसे आई.एस.ओ. से प्रमाणित किया गया है? → केनरा बैंक



● जब केंद्रीय बैंक साख का विस्तार करना चाहता है, तब → यह बैंक दर को घटा देता है


● भारत में प्रथम मिश्रित पूंजी बैंक था? → बैंक ऑफ हिंदुस्तान


● बैंकिंग क्षेत्र किस क्षेत्र के अंतर्गत आएगा? → सेवा क्षेत्र



● वह कौन-सा प्रथम भारतीय व्यावसायिक बैंक था जो पूर्णतः भारतीय स्वामित्व व प्रबंध का था? → सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया


● पंजाब नेशनल बैंक जो कि 1895 में गठित हुआ, का प्रधान कार्यालय कहां था? → लाहौर



● किसी अवयस्क बालिका का बचत बैंक खाता खोलने को बैंकिंग शब्दावली में कहते हैं → रिटेल बैंकिंग



● बैंक दर अर्थ है → ब्याज की वह दर जिसे केंद्रीय बैंक दूसरे बैंकों से ऋणों पर वसूल करता है।

● भारत के विदेशी विनिमय संचय का प्रतिरक्षक कौन है? → भारतीय रिजर्व बैंक


● एक रुपये के नोट व सिक्कों (एक रुपये से कम) को छोड़कर अन्य सभी करेंसी नोटों का निर्गमन रिजर्व बैंक करता है, इन नोटों पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? → गवर्नर, रिजर्व बैंक


● राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापन की गई थी → जुलाई 1988 में


● यदि घाटे के बजट को करेंसी नोट छापकर पूरा किया जाए, तो इसका परिणाम होगा → मुद्रास्फीति


● भारत के विदेशी विनिमय कोष में क्या सम्मिलित किया जाता है? → विदेशी मुद्रा, स्वर्ण तथा एस. डी. आर.


● एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय खोला है? → नई दिल्ली


● भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना → 1 जुलाई, 1955 को इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण करके


● वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में शामिल सदस्य बैंकों की संख्या → 5 (पहले यह संख्या 7 थी)


● भारतीय स्टेट बैंक का प्रधान कार्यालय → मुंबई


● बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उसकी जमा राशि से अधिक रुपए निकालने की सुविधा → ओवर ड्राफ्ट


● करेंसी एंड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किया जाता है → रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा


● भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना → वर्ष 1935 में


● नरसिंहमन समिति ने देश में बैंकिंग ढांचे को कितने स्तरीय बनाने की संस्तुति की थी? → चार


● राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना → वर्ष 1988


● दस रुपये के नोट पर हस्ताक्षर होते हैं → रिजर्व बैंक के गवर्नर के


● भारत में करेंसी नोट जारी करता है → रिजर्व बैंक


● सामान्यतः बैंक जिस दर से कम पर उधार नहीं दे सकते हैं, उस दर को कहते हैं → आधार दर


● जब किसी बैंक को, आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल किया जाता है, तब उसे कहते हैं → अनुसूचित बैंक


● बैंकों और वित्तीय संस्थानों में समान डाटा संचार के लिए RBI द्वारा शुरू किया गया नेटवर्क है → बैंकनेट


● भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कितने चरणों में हुआ था → 2 चरणों में


● वह पहली समिति जिसने बैंकिंग प्रणाली के यंत्रीकरण से संबंधित सिफारिशें दी → रंगराजन समिति


● क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को स्थापित किया गया था → वर्ष 1975


● बैंकिंग शब्दावली में NEFT और RTGS से तात्पर्य है → एक बैंक से दूसरे बैंक में इलेक्ट्रानिक निधि अंतरण


● NEFT का पूरा नाम है → National Electronic Funds Transfer


● बैंकिंग लोकपाल से आशय है → ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करना


● संकट के समय में वाणिज्यिक बैंकों की जो आरक्षितियां बतौर बफर चलनिधि काम कर सकती है, वह है → SLR


● धनशोधन से तात्पर्य है → अवैध रूप से प्राप्त धन का परिवर्तन


● गतावधि चेक होता है → चेक जिसके जारी होने की तारीख से छह महीने पूरे हो गए हों


● विलास वस्तुओं के क्रय के लिए बैंकों द्वारा दिया जाने वाला ऋण → टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु ऋण

Tuesday, 4 November 2014

इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप डी परीक्षा, 2014 हल प्रश्न पत्र

इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप डी परीक्षा, 2014 हल प्रश्न पत्र

1. लोक सभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, एम. थंबी दुरै किस दल से संबंधित हैं?
(A) कांग्रेस (B) डी एम के
(C) एआईडीएमके (D) बीजेपी
Ans : (C)

2. वह एथलीट जिसने राष्ट्रमंडल खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीता है–
(A) अरपिंदर सिंह (B) विकास शिवे गौड़ा
(C) सतीश शिवलिंगम (D) सीमा पुनिया
Ans : (B)

3. भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कौन-सा है?
(A) वीर चक्र (B) परम वीर चक्र
(C) परम विशिष्ट सेवा पदक (D) कीर्ति चक्र
Ans : (B)

4. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’’ (भारत की खोज) नामक पुस्तक के रचयिता हैं–
(A) महात्मा गांधी (B) सुभाष चंन्द्र बोस
(C) लाल बहादुर शास्त्री (D) जवाहर लाल नेहरू
Ans : (D)

5. तेलंगाना राज्य के निर्माण के बाद भारत में राज्यों की संख्या है–
(A) 28 (B) 29
(C) 30 (D) 27
Ans : (B)

6. सारनाथ में किसने अपना प्रथम उपदेश दिया था?
(A) महावीर (B) शंकराचार्य
(C) पाश्र्वनाथ (D) बुद्ध
Ans : (D)

7. भारत आने वाले प्रथम यूरोपियन थे–
(A) फ्रांसीसी (B) पुर्तगाली
(C) डच (D) ब्रिटिश
Ans : (B)

8. जापान की सहायता से पूरी होने वाली पैठन (जायकवाड़ी) जल-विद्युत परियोजना किस नदी पर है?
(A) नर्मदा (B) गोदावरी
(C) ताप्ती (D) गंगा
Ans : (B)

9. सूर्य-ग्रहण होता है, जब–
(A) चंद्रमा, सूर्य एवं पृथ्वी के बीच आ जाता है
(B) सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच आ जाता है
(C) चंद्रमा, पृथ्वी के साथ समकोण बनाता है
(D) पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है
Ans : (A)

10. ओटावा किस देश की राजधानी है?
(A) साइबेरिया (B) ग्रीनलैंड
(C) कनाडा (D) फिजी
Ans : (C)

11. अकबर के शासनकाल में राजस्व व्यवस्था की देखभाल करते थे–
(A) टोडरमल (B) बीरबल
(C) बैरम खान (D) मान सिंह
Ans : (A)

12. नई दिल्ली में हुए थॉमस कप 2014 का विजेता कौन-सा देश है?
(A) चीन (B) जापान
(C) इंडोनेशिया (D) मलेशिया
Ans : (B?)

13. लोक सभा का सभापति (चेयरमैन) कौन होता है?
(A) प्रधानमंत्री (B) अध्यक्ष
(C) संसदीय मामलों के मंत्री (D) राष्ट्रपति
Ans : (B?)

14. संसद में ‘‘शून्य काल’’ होता है–
(A) जब अत्यधिक महत्व के मामले उठाए जाते हैं
(B) जब कोई सरकारी कार्य नहीं होता है
(C) प्रातः कालीन एवं अपराह्य कालीन सत्रों के बीच का मध्यांतर
(D) जब विपक्षी दल के प्रस्तावों को स्वीकार किया जाता है
Ans : (A?)

15. राज्य सरकार का आधिकारिक विधिक सलाहकार होता है–
(A) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की एक पीठ
(B) महान्यायवादी
(C) महाधिवक्ता
(D) मुख्य न्यायाधीश
Ans : (A?)

16. ATM का अर्थ होता है–
(A) ऑटोमेटेड टेलर मशीन (B) ऑटोमेटिक ट्रांस्फर मशीन
(C) ऑटोमेटिक टेलर मेकैनिज्म (D) ऑटोमेटिक टेलर मशीन
Ans : (A)

17. कुनैन की दवा प्राप्त होती है–
(A) सिनकोना के पेड़ से (B) कालकूट के पेड़ से
(C) अशोक के पेड़ से (D) यूकेलिप्टस के पेड़ से
Ans : (A)

18. अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट पदार्थ से छुटकारा पाने का एक सर्वश्रेष्ठ तरीका है–
(A) क्षेपण (B) दफन
(C) पुनर्चक्रण (D) दहन
Ans : (C)

19. निम्नांकित में से कौन-सा रक्त समूह सार्वत्रिक रक्त दाता होता है?
(A) B (B) AB
(C) O (D) A
Ans : (C)

20. मनुष्य के कितने दांतों को दूध के दांत कहते हैं?
(A) 18 (B) 20
(C) 22 (D) 12
Ans : (B)
21. सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणें उत्पन्न करती हैं–
(A) त्वचा का कैंसर (B) मुख का कैंसर
(C) यकृत का कैंसर (D) फेफड़े का कैंसर
Ans : (A)

22. सलार जंग म्यूजियम स्थित है–
(A) नई दिल्ली में (B) मुंबई में
(C) हैदराबाद में (D) चेन्नई में
Ans : (C)

23. रेशम के कीड़े से किस अवस्था में रेशम की प्राप्ति होती है?
(A) कैटरपिलर (B) प्यूपा
(C) वयस्क (D) कोकून
Ans : (D)

24. क्रिकेट में प्रत्येक स्टम्प की लंबाई कितनी है?
(A) 28 इंच (B) 30 इंच
(C) 32 इंच (D) 25 इंच
Ans : (A)

25. सर्वप्रथम किस शहर में एशियन खेल आयोजित हुए?
(A) बीजिंग (B) नई दिल्ली
(C) बैकॉक (D) टोकियो
Ans : (B)

UP सब-इस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, 2014 का हल प्रश्न पत्र

UP सब-इस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, 2014 का हल प्रश्न पत्र

1. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) राष्ट्रपति (B) गृह मंत्री
(C) प्रधानमंत्री (D) मुख्यमंत्री
Ans : (C)

2. राष्ट्रपति एक अध्यादेश जारी कर सकता है, जब उसका समाधान हो जाता है कि तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है–
(A) किंतु संसद का केवल एक सदन सत्र में हो (B) संसद के दोनों सदन सत्र में हों
(C) कोई भी सदन सत्र में नहीं है (D) उपरोक्त में या तो a या c में उल्लिखित परिस्थितियां हों
Ans : (C)

3. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समुचित पर्यावरण’’ के अधिकार को किस मौलिक अधिकार में शामिल माना गया?
(A) समता का अधिकार (B) प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता
(C) शोषण के विरुद्ध अधिकार (D) संस्कृति व शिक्षा संबंधित अधिकार
Ans : (B)

4. साइबर अपराध में क्या शामिल है?
(A) कंप्यूटर के माध्यम से छल (B) कंप्यूटर के माध्यम से बौद्धिक संपदा संबंधी अपराध
(C) इंटरनेट के माध्यम से किसी की एकांतता भग करना (D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

5. संविधान संशोधन के लिए आवश्यक है–
(A) संसद के प्रत्येक सदन के सदस्यों का बहुमत (B) संसद के प्रत्येक सदन में उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का दो तिहाई बहुमत
(C) उपरोक्त a एवं b दोनों (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

6. भारत की नागरिकता निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्राप्त की जा सकती है?
(A) जन्म से (B) वंशानुक्रम से
(C) देशीकरण से (D) इन सभी से
Ans : (D)

7. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की तिथि है–
(A) 5 जून (B) 14 जून
(C) 2 अक्टूबर (D) 15 जुलाई
Ans : (A)

8. संसद व विधानसभाएं जिन विषयों पर कानून बना सकती है, उनका उल्लेख किस अनुसूची में है?
(A) प्रथम (B) द्वितीय
(C) सप्तम (D) नवम
Ans : (C)

9. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागू होता है–
(A) संपूर्ण भारतवर्ष में (B) जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में
(C) जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (B)

10. लोकहित वाद दायर किया जा सकता है–
(A) किसी भी व्यक्ति द्वारा
(B) जिसके मूल अधिकारों का अतिक्रमण हुआ है
(C) किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा
(D) सरकार द्वारा
Ans : (C)

11. ‘‘पर्यावरण प्रदूषण’’ से क्या अभिप्राय है?
(A) ऐसा ठोस पदार्थ जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(B) ऐसा द्रव जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(C) ऐसा गैसीय पदार्थ जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है।
(D) उपरोक्त् सभी ‘‘पर्यावरण प्रदूषण’’
Ans : (D)

12. राम गुस्से में श्याम को मारने का प्रयत्न करता है, श्याम को ऐसी स्थिति में प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार भारतीय दंड संहिता की किस धारा में होगा?
(A) धारा 97 (B) धारा 98
(C) धारा 100 (D) धारा 96
Ans : (A)

13. निम्न में से किसे संविधान की कुंजी की संज्ञा दी गई है?
(A) मौलिक अधिकार (B) नीति निर्देशक तत्व
(C) उद्देशिक (D) मौलिक कर्त्तव्य
Ans : (C)

14. किशोर न्याय अधिनियम 2000 में जिन बच्चों पर कोई अपराध किए जाने का आरोप है, उन्हें कहा गया है–
(A) अपव्यरित किशोर (B) संरक्षा की आवश्यकता वाला किशोर
(C) विधि संघर्षित किशोर (D) बाल अपराधी
Ans : (B)

15. इनमें से कौन-सी से सेवा अखिल भारतीय सेवा मानी जाती है?
(A) भारतीय वन सेवा (B) भारतीय कृषि सेवा
(C) भारतीय उद्योग सेवा (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (A)

16. किस शिक्षण संस्था में धार्मिक शिक्षा दी जा सकती है?
(A) राजकीय विद्यालय (B) राजकीय महाविद्यालय
(C) राज्य द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालय (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (D)

17. नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत निम्नलिखित में लागू होते हैं–
(A) प्रशासनिक कार्रवाईयों में (B) अर्धन्यायिक कार्रवाईयों में
(C) न्यायिक कार्रवाईयों में (D) उपरोक्त लिखित प्रत्येक कार्रवाई में
Ans : (D)

18. एक नागरिक द्वारा सभा करने के अधिकार का प्रयोग किया जा सकता है, बशर्ते कि–
(A) सभा शांतिपूर्ण है (B) सभा शांतिविहीन है
(C) दोनों a और b (D) न तो a और न b
Ans : (A)

19. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
(A) राष्ट्रपति (B) उपराष्ट्रपति
(C) उपसभापति (D) प्रधानमंत्री
Ans : (C)

20. अंतरराष्ट्रीय विविध के क्षेत्र हैं–
(A) अंतरराष्ट्रीय संधिया (B) अंतराष्ट्ररीय रूढियां
(C) न्यायिक विनिश्चय (D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

21. जनहित याचिका को किस जनक्षति के संदर्भ में दायर किया जाता है–
(A) जन कत्र्तव्यों के उल्लघंन से संबंधित क्षति
(B) संविधान के प्रावधानों के उल्लघंन से हुई जनक्षति
(C) कानून के उल्लघंन से हुई जनक्षति
(D) उपरोक्त सभी
Ans : (D)

22. आपातकाल के दौरान किस मौलिक अधिकार को अनुच्छेद 359 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा निलंबित करने का अधिकार है?
(A) अनुच्छेद 19 (B) अनुच्छेद 21
(C) अनुच्छेद 14 (D) अनुच्छेद 20
Ans : (A)

23. संविधान के……… के अधीन उच्च न्यायालय अपने अधीनस्थ समस्त न्यायालयों एवं अधिकरणों पर पर्यवेक्षण की शक्ति रखता है–
(A) अनुच्छेद 32 (B) अनुच्छेद 132
(C) अनुच्छेद 227 (D) अनुच्छेद 226
Ans : (C)

24. ‘‘भारत एक गणतंत्र’’ इसका अर्थ है–
(A) सभी मामलों में अंतिम अधिकार जनता के पास है। (B) भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है।
(C) भारत में वंशानुगत शासन नहीं है। (D) भारत राज्यों का संघ है।
Ans : (C)

25. भारतीय संविधान में कितने मूल कर्त्तव्य दिए गए हैं?
(A) 10 (B) 11
(C) 12 (D) 9
Ans : (B)

26. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 संबंधित है–
(A) धर्म की स्वतंत्रता से (B) निजी स्वतंत्रता से
(C) आर्थिक समानता से (D) सामाजिक स्वतंत्रता से
Ans : (A)

27. भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
(A) मंत्रिपरिषद् (B) उपराष्ट्रपति
(C) राष्ट्रपति (D) भारत के नागरिक
Ans : (C)

28. राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है–
(A) अनुच्छेद 213 में (B) अनुच्छेद 123 में
(C) अनुच्छेद 313 में (D) अनुच्छेद 413 में
Ans : (A)

29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय की स्थापना करता है?
(A) अनुच्छेद 141 (B) अनुच्छेद 145
(C) अनुच्छेद 124 (D) इनमें से कोई नहीं।
Ans : (C)

30. समवर्ती सूची के अंतर्गत विषयों पर किसे विधि बनाने का अधिकार है?
(A) संघ (B) राज्य
(C) संघ और राज्य दोनों को (D) राष्ट्रपति
Ans : (C)

31. भारत की केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् उत्तरदायी है–
(A) राष्ट्रपति के प्रति (B) प्रधानमत्री के प्रति
(C) लोकसभा के प्रति (D) सर्वोच्च न्यायालय के प्रति
Ans : (C)

32. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए क्या अर्हता आवश्यक है?
(A) उसका नाम संबंधित राज्य की मतदाता सूची में ही दर्ज हो।
(B) उसका नाम भारत में कहीं भी मतदाता सूची में दर्ज हो।
(C) वह न्यूनतम 30 वर्ष का हो।
(D) वह पढ़ा-लिखा हो।
Ans : (B)

33. साधारण विधेयक किस सदन में पहले प्रस्तुत किया जाता है?
(A) लोक सभा में (B) राज्य सभा में
(C) किसी भी सदन में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

34. मानवाधिकारों का प्रथम सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया था?
(A) वियना (B) तेहरान
(C) वाशिंगटन डी सी (D) बगदाद
Ans : (B)

35. निम्न में से किस राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम का विस्तार नहीं है?
(A) गुजरात (B) जम्मू और कश्मीर
(C) महाराष्ट्र (D) तेलंगाना
Ans : (B)

36. निम्न में से किसमें सूचना के प्रदान किए जाने से छूट है?
(A) ऐसी सूचना जिसके प्रकटन से भारतीय संप्रभुता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

(B) राज्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
(C) रणनीति, वैज्ञानिक या आर्थिक हित में ना हो।
(D) उपरोक्त सभी।
Ans : (D)

37. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किससे संबंधित है?
(A) शरीर से (B) संपत्ति से
(C) शरीर व संपत्ति दोनों से (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (C)

38. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) उच्चतम न्यायालय का पूर्व मुख्य न्यायाधीश (B) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(C) उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश (D) प्रधानमंत्री
Ans : (A)

39. साइबर अपराध में दंड का प्रावधान किस विधि के अंतर्गत दिया गया है?
(A) सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम (B) सूचना का अधिकार अधिनियम
(C) भारतीय दंड संहिता (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)
40. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980, के अंतर्गत हिरासत की अधिकतम अवधि क्या है?
(A) बारह महीने (B) छह महीने
(C) तीन महीने (D) तीस दिन
Ans : (A)

41. दहेज लेना एवं देना किस विधि के अंतर्गत अपराध है?
(A) दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 (B) घरेलू हिंसा अधिनियम।
(C) भारतीय दंड संहिता। (D) उपरोक्त् में से कोई नहीं।
Ans : (A)

42. महिला की लज्जा भंग करने संबंधी हमला दंडनीय है–
(A) भारतीय दंड संहिता में (B) दंड प्रक्रिया संहिता में
(C) भारतीय संविधान में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (A)
43. आत्म रक्षा का अधिकार है–
(A) अपने शरीर के प्रति अपराध से प्रतिरक्षा (B) दूसरे के शरीर की प्रतिरक्षा।
(C) चोरी, लूट आदि अपराध से प्रतिरक्षा (D) उपरोक्त सभी।
Ans : (D)

44. किस मामले में आत्मरक्षा का अधिकार उपलब्ध नहीं होगा?
(A) लोक सेवा द्वारा किया गया कार्य (B) आपराधिक अतिचार को रोकने में
(C) जंगम संपत्ति की रक्षा में (D) उपरोक्त सभी में
Ans : (A)
45. किसी जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में अधिसूचित करने का अधिकार किसे है?
(A) संसद (B) विधानसभा
(C) राष्ट्रपति (D) सर्वोच्च न्यायालय
Ans : (C)

46. निम्नलिखित में से महिलाओं की सुरक्षा या कल्याण से संबंधित कौन-सा अधिनियम पिछले दो वर्षों में पारित किया गया है?
(A) महिलाओं का अशिष्ट प्रतिरूपण अधिनियम
(B) घरेलू हिंसा से महिलाओं की सूरक्षा अधिनियम
(C) कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम
(D) कारखाना अधिनियम
Ans : (C)

47. सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना मांगने पर कितने समय में सूचना उपलब्ध करना आवश्यक है?
(A) 30 दिन (B) 45 दिन
(C) 60 दिन (D) कभी नहीं
Ans : (A)

48. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के अधीन प्रथम सूचना रिपोर्ट संबंधित है–
(A) असंज्ञेय अपराध से (B) केवल संज्ञेय अपराध से
(C) असंज्ञेय अथवा संज्ञेय अपराध से (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (B)
49. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद मौलिक अधिकारों का संवैधानिक उपचार प्रदान करता है?
(A) अनुच्छेद 32 (B) अनुच्छेद 136
(C) अनुच्छेद 14 (D) अनुच्छेद 142
Ans : (A)

50. भारत के राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया है–
(A) संसद में महाभियोग (B) प्रधानमंत्री द्वारा महाभियोग
(C) उपराष्ट्रपति द्वारा महाभियोग (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)

Friday, 10 October 2014

नोबेल जीतने वाले भारत के नौ चेहरे

भारत से ताल्लुक रखने वाले नौ लोगों को अब तक अलग अलग वर्गों में पुरस्कार मिल चुका है. जानना चाहेंगे कौन हैं ?

रविंद्रनाथ टैगोर

टैगोर भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था.
टैगोर को 1913 में जब ये सम्मान मिला तब वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय थे.

हरगोविंद खुराना

जाने माने भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को 1968 में मेडिसीन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था.
खुराना का शोध इस विषय पर था कि एंटी बायोटिक खाने का शरीर पर किस तरह का व्यापक असर होता है. भारत के पंजाब में जन्मे खुराना ने आगे चलकर अमरीका के जाने माने एमआईटी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी और अमरीका में ही बस गए थे.

सीवी रमण

मद्रास में 1888 में जन्मे सीवी रमण का योगदान फिजिक्स विषय में था और उन्होंने प्रकाश से जुड़े जिन प्रभावों की खोज की थी उन्हें रमन इफेक्ट के नाम से जाना जाता है.
उन्हें 1930 में फिजिक्स के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिया गया.

वीएएस नायपॉल

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल के पूर्वज गोरखपुर से गिरमिटिया मज़दूर के रुप में त्रिनिदाद पहुंचे थे.
नायपॉल के उपन्यासों में भारत को काफी महत्व दिया गया लेकिन भारत को लेकर उनका नज़रिया काफी विवादित भी रहा.
ब्रिटेन में बसे नायपॉल को 2001 में साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल दिया गया.

वेंकट रामाकृष्णन

भारतीय मूल के वेंकट रामाकृष्णन मदुरै में जन्मे थे और इस समय कैंब्रिज़ में पठन पाठन करते हैं. उन्हें वर्ष 2009 में राइबोसोम के स्ट्रक्चर और कार्यप्रणाली के क्षेत्र में शोध के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
बीबीसी हिंदी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि हर वैज्ञानिक ये सोचकर काम नहीं करता कि उसे नोबेल पुरस्कार मिलेगा.

मदर टेरेसा

अल्बानिया मूल की मदर टेरेसा ने कोलकाता में गरीबों और पीड़ित लोगों के लिए जो किया वो दुनिया में अभूतपूर्व माना जाता है.
मदर टेरेसा अपनी मृत्यु तक कोलकाता में ही रही और आज भी उनकी संस्था गरीबों के लिए काम कर रही है.

सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर

चंद्रशेखर का जन्म 1910 में लाहौर में हुआ था और उनकी पढ़ाई अमरीका में हुई. उनका विषय एस्ट्रोफिजिक्स था और उन्हें 1983 में सितारों की आकृति और कैसे सितारे बने इसके सैद्धांतिक शोध के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला.

कैलाश सत्यार्थी

वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिला है. कैलाश को बच्चों के लिए किए गए उनके काम को देखते हुए ये पुरस्कार दिया गया है.

आर के पचौरी

राजेंद्र पचौरी का काम पर्यावरण के क्षेत्र में था और वो लंबे समय तक टेरी (टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) से जुड़े रहे.
उनके शोध पत्र जलवायु परिवर्तन पर थे और उन्हें वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन के लिए बनी कमिटी के साथ संयुक्त रुप से शांति के लिए नोबेल मिला था.

अमर्त्य सेन

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन अपनी पुस्तक द आरग्यूमेंटेटिव इंडियन के लिए काफी चर्चित रहे लेकिन अर्थशास्त्र में उनका काम उल्लेखनीय रहा है.
उन्हें 1998 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था अर्थशास्त्र के क्षेत्र में.

भारतीय कृषि से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य



भारत एक कृषि प्रधान देश है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है. 1960 के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया. भारत की खेती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:




(1) भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 फीसदी भाग पर कृषि, 4 फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग 21 फीसदी पर वन और 24 फीसदी बंजर और बिना उपयोग की है.

(2) देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है.

(3) 2004-2005 में भारत के निर्यात में कृषि और सम्बंधित वस्तुओं कानुपात लगभग 40 फीसदी रहा.

(4) विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. भारत में खाद्यान्नों के अंतर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के करीब 47 फीसदी भाग पर चावल की खेती की जाती है.

(5) विश्व में गेंहू उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. देश की कुल कृषि योग्य जमीन के लगभग 15 फीसदी भाग पर गेंहू की खेती की जाती है.

(6) देश में गेंहू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में पंजाब का प्रथम स्थान है.

(7) हरित क्रांति(Green Revolution) का सबसे अधिक प्रभाव गेंहू और चावल की कृषि पर पड़ा है, परंतु चावल की तुलना गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई.

(8) भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को जाता है. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967-1968 में हुई.

(9) प्रथम हरित क्रांति के बाद 1983-1984 में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक अनाज उत्पादन, निवेश और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ.

(10) तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 में हुई.

(11) भारत विश्व में उर्वरक (फर्टिलाइजर) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है.

(12) पोटाशियम फर्टिलाइजर का पूरी तरह आयात किया जाता है.

(13) आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान पहला है.

(14) फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है.





फसल
प्रमुख उत्पादक राज्य
1.
चावल
पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब
2.
गेंहू
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान
3.
ज्वार
महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान
4.
बाजरा
गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
5.
दलहन
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश
6.
तिलहन
मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा
7.
जौ
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब
8.
गन्ना
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब
9.
मूंगफली
गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
10.
चाय
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश
11.
कहवा
कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र
12.
कपास
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
13.
रबड़
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह
14.
पटसन
पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और उत्तर प्रदेश
15.
तम्बाकू
आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु
16
काली मिर्च
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी
17
हल्दी
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार
18
काजू
केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश

योजना आयोग


योजना आयोग


भारत का योजना आयोग, भारत सरकार की एक संस्था है जिसका प्रमुख कार्य पंचवर्षीय योजनायें बनाना है. इसके अतिरिक्त इसके अन्य कार्य हैं:

1. देश के संसाधनों का आकलन करना.
2. इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण करना.
3. प्राथमिकताओं का निर्धारण और योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन करना.
4. योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए आवश्यक मशीनरी का निर्धारण करना.
5. योजनाओं की प्रगति का आवधिक मूल्यांकन करना.
6. देश के संसाधनों का सबसे प्रभावी और संतुलित ढंग से उपयोग करने के लिए योजनाओं का निर्माण करना.
7. आर्थिक विकास को बाधित करने वाले कारकों की पहचान करना.
8. योजना के प्रत्येक चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मशीनरी का निर्धारण करना.


नोट:

1. भारत में योजना आयोग के संबंध में कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है.
2. 15 मार्च, 1950 ई० को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के द्वारा योजना आयोग की स्थापना की गई थी. योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है.

भारत के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाक की मलाला को शांति का नोबेल

भारत के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाक की मलाला को शांति का नोबेल

मलाला

1. मलाला का जन्म 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वाह प्रांत के स्वात जिले में हुआ.
2. मलाला के पिता का नाम जियाउद्दीन युसुफजई हैं.
3. मलाला मिंगोरा शहर में आठवीं कक्षा की छात्रा है. मिंगोरा पर तालिबान ने 2007 से मई 2009 तक कब्जा कर रखा था.
4. इसी बीच तालिबान के भय से लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था. मलाला का संघर्ष यहीं से शुरू होता है.
5. वर्ष 2009 में मलाला ने अपने छद्म नाम 'गुल मकई' से बीबीसी के लिए एक डायरी लिखी. इसमें उसने स्वात में तालिबान के कुकृत्यों का वर्णन किया था.
6. मलाला यूसुफजई पर 9 अक्टूबर 2012 को तालिबान आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी में हमला किया था.
7. तालिबान हमले के बाद मलाला जब स्वस्थ हुई तो अंतरराष्‍ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार (2011) के अलावा कई बड़े सम्मान मलाला के नाम दर्ज होने लगे.
8. संयुक्त राष्ट्र की ओर से 12 जुलाई को मलाला दिवस भी घोषित किया गया.

कैलाश सत्‍यार्थी

1. कैलाश सत्यार्थी सामाजिक कार्यकर्ता और बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष हैं.
2. इसमें लगभग 80,000 स्वयंसेवक हैं, जो लगातार मासूमों के जीवन में खुशियों के रंग भरने में लगे रहते हैं.
3. अब तक 80 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी कैलाश सत्यार्थी ने बदली है.
4. 11 जनवरी 1954 को जन्मे कैलाश सत्यार्थी भोपाल गैस त्रासदी के राहत अभियान में भी इन्‍होंने जमकर काम किया.
5. 2009 में सत्‍यार्थी को डेफेंडर ऑफ डेमोक्रेसी अवॉर्ड (अमेरिका) मिला
6. 2008 में अलफांसो कोमिन इंटरनेशनल अवॉर्ड (स्‍पेन) इन्‍हें मिला
7. 2007 में मेडल ऑफ द इटालियन सेनाटे (Medal of the Italian Senate) सम्‍मान से नवाजे गए
8. 2006 में फ्रीडम अवॉर्ड (अमेरिका)
9. 2002 में वैलेनबर्ग मेडल, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन
10. 1999 में फ्राइड्रीच इबर्ट स्‍टीफटंग अवॉर्ड (जर्मनी)
11. 1995 में रॉबर्ट एफ. कैनेडी ह्यूमन राइट अवॉर्ड (अमेरिका)
12. 1985 में द ट्रमपेटेर अवॉर्ड (अमेरिका)
13. 1984 में द आचेनेर इंटरनेशनल पीस अवार्ड (जर्मनी)