Saturday, 30 January 2016

Beating of the retreat ( बीटिंग रिट्रीट )



बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है. इसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन बजाते हुए मार्च करते हैं. इस साल के आयोजन में 15 मिलेट्री बैंड और 21 पाइप एंड ड्रम बैंड हिस्सा ले रहे हैं.


जानें बीटिंग रिट्रीट संबंधित कुछ खास बातें...


1. बीटिंग रिट्रीट का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के तीसरे दिन 29 जनवरी की शाम को किया जाता है. यह 26 जनवरी को शुरू हुए समारोह के समाप्‍त होने का सूचक है.

2. इसका आयोजन राष्‍ट्रपति भवन रायसीना हिल्स में किया जाता है, जिसके चीफ गेस्‍ट राष्‍ट्र‍पति होते हैं.


3. 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच राष्‍ट्रपति भवन समेत सरकारी भवनों सजावट की जाती है.

4. इस आयोजन में तीनों सेनाएं (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) एक साथ मिलकर सामूहिक बैंड का कार्यक्रम प्रस्‍तुत करती हैं. साथ ही परेड भी होती है.


5. 1950 से अब तक भारत के गणतंत्र बनने के बाद बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को दो बार रद्द करना पड़ा है. पहला 26 जनवरी 2001 को गुजरात में आए भूकंप के कारण और दूसरी बार ऐसा 27 जनवरी 2009 को देश के आठवें राष्ट्रपति वेंकटरमन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो जाने पर किया गया.

6. 'सारे जहां से अच्‍छा गाने' की धुन के साथ कार्यक्रम का समापन होता है.
जानिए क्‍या है बीटिंग रिट्रीट?

Wednesday, 23 December 2015

Oxford Word of the Year 2015 ('वर्ड ऑफ द ईयर') 2015

Oxford Word of the Year (10 साल के ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 'वर्ड ऑफ द ईयर')


हंसते-हंसते आंसू निकाल देने वाली हालत को बयां करते ईमोजी (पिटोग्राफ) को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'वर्ड ऑफ द ईयर' चुना है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पिटोग्राफ को डिक्शनरी में शामिल किया गया है. जानें अब तक किन शब्‍दों को पहनाया गया है ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर का ताज:







Year    Oxford Word of the Year


2015     Face With Tears of Joy, part of emoji


2014 Vape (ई-सिगरेट पीने के तरीके के लिए इस शब्द का प्रयोग होता है)


2013 selfie (खुद की फोटो लेना)


2012 omnishambles (अव्‍यवस्‍था)


2011 squeezed middle (मंदी के दौर में जब आमदनी में बढ़ोतरी न हो और महंगाई के चलते मिडल क्लास को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ रही हो तो स्थि‍त‍ि को squeezed middle का नाम दिया गया.)


2010 refudiate (मुकर जाना, खंडन करना, नकारना, त्याग कर देना)


2009 unfriend (सोशल मीडिया फेसबुक पर किसी फ्रेंड को ब्‍लॉक करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता


2008 hypermiling (ईंधन की कम खपत के साथ लंबी दूरी तक वाहन चलाने का तरीका)


2007 locavore (ऐसा व्‍यक्ति जो स्‍थानीय आहार को खाना पसंद करे.)


2006 carbon-neutral (यह टर्म संगठनों, व्यक्ति‍यों और कंपनियों की उस प्रक्र‍िया के लिए प्रयुक्त की जाती है जो वातावरण से कम से कम उतनी कार्बन डाइऑक्साइड कम करने की कोशि‍श कर रहे हैं जितनी उन्होंने छोड़ी है.)


2005 podcast (ऑनलाइन म्‍यूजिक फाइल डाउनलोड करने के लिए यह टर्म यूज होती है.)


2004 chav (इसे ब्रिटेन में डिजाइनर कपड़े पहने हुए व्‍‍यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है.)

किन खि‍लाड़ि‍यों ने देश के साथ अपने राज्य का भी नाम रोशन किया


Online GK Teacher's photo.

किन खि‍लाड़ि‍यों ने देश के साथ अपने राज्य का भी नाम रोशन किया

Tuesday, 1 December 2015

Story of Android in Hindi



what is climate change (जलवायु परिवर्तन है क्या?)


जलवायु परिवर्तन है क्या?

पृथ्वी का औसत तापमान अभी लगभग 15 डिग्री सेल्सियस है, हालाँकि भूगर्भीय प्रमाण बताते हैं कि पूर्व में ये बहुत अधिक या कम रहा है. लेकिन अब पिछले कुछ वर्षों में जलवायु में अचानक तेज़ी से बदलाव हो रहा है.

मौसम की अपनी खासियत होती है, लेकिन अब इसका ढंग बदल रहा है. गर्मियां लंबी होती जा रही हैं, और सर्दियां छोटी. पूरी दुनिया में ऐसा हो रहा है. यही है जलवायु परिवर्तन.

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. जवाब भी किसी से छिपा नहीं है और अक्सर लोगों की जुबां पर होता है ‘ग्रीन हाउस इफेक्ट’.
क्या है ग्रीन हाउस इफेक्ट?

पृथ्वी का वातावरण जिस तरह से सूर्य की कुछ ऊर्जा को ग्रहण करता है, उसे ग्रीन हाउस इफेक्ट कहते हैं. पृथ्वी के चारों ओर ग्रीन हाउस गैसों की एक परत होती है. इन गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड शामिल हैं.

ये परत सूर्य की अधिकतर ऊर्जा को सोख लेती है और फिर इसे पृथ्वी की चारों दिशाओं में पहुँचाती है.

जो ऊर्जा पृथ्वी की सतह तक पहुँचती है, उसके कारण पृथ्वी की सतह गर्म रहती है. अगर ये सतह नहीं होती तो धरती 30 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा ठंडी होती. मतलब साफ है कि अगर ग्रीनहाउस गैसें नहीं होतीं तो पृथ्वी पर जीवन नहीं होता.

वैज्ञानिकों का मानना है कि हम लोग उद्योगों और कृषि के जरिए जो गैसे वातावरण में छोड़ रहे हैं (जिसे वैज्ञानिक भाषा में उत्सर्जन कहते हैं), उससे ग्रीन हाउस गैसों की परत मोटी होती जा रही है.

ये परत अधिक ऊर्जा सोख रही है और धरती का तापमान बढ़ा रही है. इसे आमतौर पर ग्लोबल वार्मिंग या जलवायु परिवर्तन कहा जाता है.Image copyrightEric Guth

इनमें सबसे ख़तरनाक है कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा का बढ़ना. कार्बन डाइऑक्साइड तब बनती है जब हम ईंधन जलाते हैं. मसलन- कोयला.

जंगलों की कटाई ने इस समस्या को और बढ़ाया है. जो कार्बन डाइऑक्साइड पेड-पौधे सोखते थे, वो भी वातावरण में घुल रही है. मानवीय गतिविधियों से दूसरी ग्रीनहाउस गैसों मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन भी बढ़ा है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में इनकी मात्रा बहुत कम है.

1750 में औद्योगिक क्रांति के बाद कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है. मीथेन का स्तर 140 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है. वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर आठ लाख वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर है.
तापमान बढ़ने के सबूत क्या हैं?Image copyrightReuters

उन्नीसवीं सदी के तापमान के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 100 साल में पृथ्वी का औसत तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. इस तापमान का 0.6 डिग्री सेल्सियस तो पिछले तीन दशकों में ही बढ़ा है.

उपग्रह से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दशकों में समुद्र के जल स्तर में सालाना 3 मिलीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. सालाना 4 प्रतिशत की रफ़्तार से ग्लेशियर पिघल रहे हैं.

जलवायु परिवर्तन का असर मनुष्यों के साथ साथ वनस्पतियों और जीव जंतुओं पर देखने को मिल सकता है. पेड़ पौधों पर फूल और फल समय से पहले लग सकते हैं और जानवर अपने क्षेत्रों से पलायन कर दूसरी जगह जा सकते हैं.
भविष्य में कितना बढ़ेगा तापमानImage copyrightThinkstock

2013 में जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय समिति ने कंप्यूटर मॉडलिंग के आधार पर संभावित हालात का पूर्वानुमान लगाया था.

उनमें से एक अनुमान सबसे अहम था कि वर्ष 1850 की तुलना में 21वीं सदी के अंत तक पृथ्वी का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा.

यहाँ तक कि अगर हम ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में अभी भारी कटौती कर भी लें तब भी जलवायु परिवर्तन के प्रभाव दिखते रहेंगे, खासकर हिमखंडों और ग्लेशियर्स पर.
जलवायु परिवर्तन का हम पर क्या असर?

असल में कितना असर होगा इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ कहना तो मुश्किल है. लेकिन इससे पीने के पानी की कमी हो सकती है, खाद्यान्न उत्पादन में कमी आ सकती है, बाढ़, तूफ़ान, सूखा और गर्म हवाएं चलने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

जलवायु परिवर्तन का सबसे ज़्यादा असर ग़रीब मुल्कों पर पड़ सकता है. इंसानों और जीव जंतुओं कि ज़िंदगी पर असर पड़ेगा. ख़ास तरह के मौसम में रहने वाले पेड़ और जीव-जंतुओं के विलुप्त होने का ख़तरा बढ़ जाएगा.

Wednesday, 25 November 2015

26 November Indian constitution day (26 नवंबर को संविधान दिवस)



सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया है. आज हमारा संविधान 65 साल का हो गया है. जानिए इससे जुड़ी खास बातें:

1. देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान 26 नवंबर, 1949 में अंगीकार किया गया था.

2. संविधान सभा को इसे तैयार करने में दो साल, 11 महीने और 17 दिन का समय लगा.


3. संविधान सभा पर अनुमानित खर्च 1 करोड़ रुपये आया था.

4. मसौदा लिखने वाली समिति ने संविधान हिंदी, अंग्रेजी में हाथ से लिखकर कैलिग्राफ किया था और इसमें कोई टाइपिंग या प्रिंटिंग शामिल नहीं थी.

5. संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे. जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे.

6. 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया, जो अंत तक इस पद पर बने रहें.

7. इसमें अब 465 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है. इसके निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में विभाजित थे इसमें केवल 8 अनुसूचियां थीं.

8. संविधान की धारा 74 (1) में यह व्‍यवस्‍था की गई है कि राष्‍ट्रपति की सहायता को मंत्रिपरिषद् होगी जिसका प्रमुख पीएम होगा.

9. हमारा संविधान विश्‍व का सबसे लंबा लिखित संविधान है.

10. आज से ठीक 66 वर्ष पहले भारतीय संविधान तैयार करने एवं स्वीकारने के बाद से इसमें पूरे 100 संशोधन किए जा चुके हैं.

Tuesday, 6 October 2015

The Nobel Prize in Physics 2015



The Nobel Prize in Physics 2015

Takaaki Kajita, Arthur B. McDonald

Takaaki Kajita
Super-Kamiokande Collaboration
University of Tokyo, Kashiwa, Japan


and

Arthur B. McDonald
Sudbury Neutrino Observatory Collaboration
Queen’s University, Kingston, Canada

“for the discovery of neutrino oscillations, which shows that neutrinos have mass”