Monday 11 August 2014

Currency



                                                                           Currency

डॉलर

डॉलर अमेरिका की ऑफिशल करंसी है। अमेरिका में 1 डॉलर में 100 सेंट होते हैं। 50 सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। 25 सेंट के सिक्के को क्वॉर्टर कहा जाता है। 10 सेंट के सिक्के को डाइम और 5 सेंट के सिक्के को निकल कहा जाता है।

वर्तमान कीमत

1 डॉलर = 61.24 रुपये (11 अगस्त 2014)


यूरो

यूरो यूरोपिय यूनियन के 28 में से 18 सदस्य देशों की करंसी है। डॉलर के बाद दुनिया की सबसे अधिक ट्रेड की जाने वाली करंसी है। इसके साथ ही यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रिजर्व करंसी भी है।

कीमत

1 यूरो = लगभग 81.69 रुपए

येन

येन जापान की ऑफिशल करंसी है। डॉलर और यूरो के बाद यह फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली तीसरी करंसी है।

कीमत

100 येन= 59.30 रुपए


पाउंड

पाउंड ब्रिटेन की ऑफिशल करंसी है। 1 पाउंड में 100 पेनी होते हैं। फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में डॉलर, यूरो और येन के बाद यह चौथी सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली करंसी है।

कीमत

1 पाउंड = 102.30 रुपए



युआन

युआन चीन की ऑफिशल करंसी है। युआन के नोट 1 युआन से लेकर 100 युआन तक है।

कीमत

1 युआन = 9.85 रुपए 

No comments:

Post a Comment