Thursday 23 July 2015

विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में सात भारतीय



विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में सात भारतीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स समेत सात भारतीय कंपनियां विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में हैं। फाच्र्यून पत्रिका की इस सूची में शीर्ष पर वालमार्ट है। 2015 की फाच्र्यून ग्लोबल 500 सूची में इंडियन आयल 119वें स्थान पर है। इसकी वार्षिक आय करीब 74 अरब डॉलर है। 62 अरब डॉलर की आय वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (158वें), 42 अरब डॉलर के साथ टाटा मोटर्स (254वें):, 42 अरब डॉलर के साथ भारतीय स्टेट बैंक (260वें), 40 अरब डॉलर के साथ भारत पेट्रोलियम (280वें), 35 अरब
डॉलर की आय के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम :327वें: और 26 अरब डॉलर की आय के साथ ओएनजीसी (449वे) स्थान पर है। विश्व की 500 प्रमुख कंपनियों की सम्मिलित आय 2014 में 31200 अरब डॅालर रही और मुनाफा।,700 अरब डॅालररहा। इस साल की 500 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में वैश्विक स्तर पर 6.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं और 36 देशों में इनका परिचालन है।

No comments:

Post a Comment