Wednesday 24 December 2014

भारत रत्न

भारत रत्न

भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 'भारत रत्न'। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।


पदक

मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ राष्ट्रीय चिह्न था। फिर इस पदक के डिजाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चांदी में लिखा रहता है 'भारत रत्न' और यह सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

अब तक 43 व्यक्तियों को इस रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मानित व्यक्तित्व

1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 1954
2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी- 1954
3. डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण- 1954
4. डॉक्टर भगवान दास- 1955
5. सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेक्ष्वरय्या- 1955
6. पं. जवाहर लाल नेहरु- 1955
7. गोविंद वल्लभ पंत- 1957
8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे - 1958
9. डॉ. बिधन चंद्र रॉय- 1961
10. पुरुषोत्तम दास टंडन- 1961
11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद- 1962
12. डॉ. जाकिर हुसैन- 1963
13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे- 1963
14. लाल बहादुर शास्त्री- 1966
15. इंदिरा गांधी- 1971
16. वराहगिरी वेंकट गिरी- 1975
17. के.कामराज - 1967
18. मदर टेरेसा- 1980
19. आचार्य विनोबा भावे- 1983
20. खान अब्दुल गफ्फार खान - 1987
21. एम जी आर- 1988
22. डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर- 1990
23. नेल्सन मंडेला- 1990
24. राजीव गांधी- 1991
25. सरदार वल्लभ भाई पटेल- 1991
26. मोरारजी देसाई - 1991
27. मौलाना अबुल कलाम आजाद- 1992
28. जेआरडी टाटा- 1992
29. सत्यजीत रे- 1992
30. अब्दुल कलाम- 1997
31. गुलजारी लाल नंदा- 1997
32. अरुणा आसफ अली- 1997
33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी- 1998
34. सी सुब्रामनीयम- 1998
35. जयप्रकाश नारायण- 1998
36. पं. रवि शंकर- 1999
37. अमृत्य सेन- 1999
38. गोपीनाथ बोरदोलोई- 1999
39. लता मंगेशकर- 2001
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां- 2001
41. पं.भीमसेन जोशी- 2008
42. सी.एन.आर.राव- 2013
43. सचिन तेंदुलकर- 2013

2014 के सम्मानित व्यक्तित्व होंगे

अटल बिहारी वाजपेयी
मदन मोहन मालवीय




No comments:

Post a Comment